देहरादून -:पिछले कई दिनों से अपनी 1 सूत्री मांग पर हड़ताल पर चल रहे परिवहन विभाग से आज राहत भरी खबर आई है आज सरकार ने परिवहन मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ की मांगों को मानते हुए त्रुटि को संशोधित कर शासनादेश जारी होने पर उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है

परिवहन विभाग के कर्मचारी जून 20-20 में जारी विभागीय पुर्नगठन से संबंधित आदेश में त्रुटि को संशोधन करने की 1 सूत्री मांग को लेकर पिछले 15 नवंबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार पर थे जिसके बाद आज उक्त संशोधन होने पर कर्मचारी संघ ने कार्य बहिष्कार वापस ले लिया है।




