उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग-:देहरादून पहुंची प्रियंका गांधी ने कही बड़ी बात ,महिलाओं को होगी बसों में यात्रा मुफ्त, मेनिफेस्टो जारी ।।

देहरादून-: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने आज देहरादून में एक चुनावी जनसभा व वर्चुअल रैली को संबोधित किया। उन्होंने चारधाम केदारनाथ, गंगोत्री यमनोत्री को नमन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।
श्रीमती प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा ने पांच साल में हर वादे को तोड़ा है। राज्य की महिलाएं महंगाई और समाज का बोझ उठा रही हैं। आशा और आंगनबाड़ी की महिलाएं परेशान हैं। किसान नौजवान और दलित परेशान हैं। कहा कि कांग्रेस के समय में उत्तराखंड में विकास हुआ है। भाजपा रोजगार की नहीं, केवल धर्म की बात कर रही है। कहा कि कांग्रेस जनता के लिए काम करना चाहती है उन्होंने सभी कांग्रेसियों को एकजुट होकर अपने-अपने क्षेत्रों के उम्मीदवारों को जिताने का भी आह्वान किया। 

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) डीएम रयाल का बोर्ड के परीक्षार्थियों के नाम संदेश ।
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfNJqA_Xu-PpLB1YlYPLgzP8GAxebtzGGMi4ZaV9nG9VoknAg/viewform?usp=sf_link


बीच प्रियंका गांधी ने घोषणा पत्र जारी किया जिसमें महिलाओं को लेकर बड़ा काम किए जाने का आभास होता है
श्रीमती प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आई तो राज्य के लोगों को गैस सिलेंडर 500 के पार नहीं जाने नही दिया जाएगा बाकी की भरपाई सब्सिडी के रूप में सरकार वहन करेगी।लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) घास कटते समय महिला खाई में गिरी,दर्दनाक मौत ।।

पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।

जिलों में पर्यटन पुलिस की एक अलग फोर्स का गठन होगा।

सरकारी नौकरियों में 40 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)यहां प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्ती: मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच को भेजे गए ।।

पुलिस विभाग में भर्ती में 40 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

सरकारी बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में डेढ़ गुना वृद्धि की जाएगी।

कोरोना काल में त्रस्त परिवारों को 40000 रुपए की मदद की जाएगी।

स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव व घर-घर तक पहुंचाने के लिए नई तकनीक का प्रयोग किया जाएगा

Ad Ad
To Top