देहरादून-: पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकोल एवं कौशल विकास एवं सेवायोजन सौरभ बहुगुणा ने आज उत्तराखण्ड सहकारी डेरी फेडरेशन द्वारा नवनिर्मित मूल्य वर्धित यूएच०टी० दूध एवं दुग्ध पदार्थ आंचल टेट्रापैक टोन्ड मिल्क 200 मि०ली० 1000 मि०ली०, मसाला छाछ 200 मि०ली० तथा मीठी लस्सी 200 मि०ली० का

शुभारम्भ किया । श्री बहुगुणा ने कहा कि विगत लगभग 01 वर्ष में आंचल की ब्राण्डिंग करते हुए दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार किया गया जिससे वर्तमान में आंचल के दूध व दुग्ध उत्पादों की मांग में वृद्धि के साथ-साथ प्रदेश के ब्राण्ड को विशिष्ट पहचान प्राप्त हुई है। आचल की ब्राण्डिंग व मार्केटिंग को बढ़ाते हुए प्रदेश में 500 आंचल मिल्क बूथ / कैफे स्थापना किये जाने का लक्ष्य निधारित किया है ताकि उपभोगताओं को उच्च गुणवत्तायुक्त दूध व दुग्ध पदार्थ प्राप्त हो सके।

इस दौरान नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष तथा फेडरेशन के प्रशासक मुकेश बोरा ने कहा कि उत्तराखण्ड सहकारी डेरी फेडरेशन द्वारा उच्च सैल्फ लाईफ वाले यू०एच०टी० दूध एवं दुग्ध पदार्थों का निर्माण कराया जा रहा है ताकि यात्रा मार्गों व प्रदेश के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में अधिक मांग के दृष्टिगत उक्त उत्पादों को अधिक से अधिक विपणन किया जा सके। प्रदेश में प्रति वर्ष लगभग 1000 मेट्रिक टन यू०एच०टी० दूध एवं दुग्ध पदार्थों की खपत होती है. जिससे लगभग रू0 100 करोड का व्यापार प्रतिवर्ष होता है। आगामी 05 वर्षों में उक्त व्यापार का लगभग 20 प्रतिवर्ष प्रदेश के सहकारी ब्राण्ड आचल द्वारा किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। श्री बोरा द्वारा श्री बहुगुणा का धन्यवाद प्रस्तुत करते हुए उनके दुग्ध उत्पादकों के हितों में निरन्तर लिये जा रहे निणयों पर आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर आँचल यू०एच०टी० दूध एवं दुग्ध पदार्थों का प्रदेश के बाहर विपणन किये जाने हेतु एक्सप्रेस रोडवेज प्रा० लि० के साथ एम०ओ०यू० किया गया। साथ ही कार्यक्रम में प्रदेश के 04 जनपदों के 08 विकय एजेन्टों को उत्कृष्ट कार्य किये जाने पर प्रमाण पत्र एवं चेक वितरित करते हुए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्री बहुगुणा द्वारा प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाये जाने के उददेश्य से कार्ययोजना तैयार कर कार्य किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। विगत 01 वर्ष में प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों के हितों में राज्य सरकार द्वारा अनेक लाभकारी निर्णय लिये गये ताकि प्रदेश के किसानों की आय को दोगुना किया जा सके। इसी लक्ष्य के साथ राज्य सरकार द्वारा विगत 01 वर्ष में गंगा गाय योजनान्तर्गत दुधारू पशु इकाई स्थापना के लिये सामान्य वर्ग के सदस्यों को 50 प्रतिशत एवं अनुजाति, अनुसूचित जनजाति व महिला सदस्यों को 75 प्रतिशत अनुदान, भूसे पर 50 प्रतिशत अनुदान तथा साईलेज पर 75 प्रतिशत अनुदान अनुमन्य किया गया, साथ ही दूध कय मूल्य की दर में रू0 07 से 10 प्रति ली० की वृद्धि की गयी।

इस दौरान कार्यक्रम में महापौर देहरादून सुनील गामा, निदेशक डेयरी विकास विभाग संजय कुमार खेतवाल, प्रबन्ध निदेशक जयदीप अरोड़ा, उपनिदेशक डेयरी विकास संजय उपाध्याय, सामान्य प्रबंधक प्रशासन डेयरी फेडरेशन डॉ मोहन चंद, उप सामान्य प्रबंधक विपणन आर् एम तिवारी, सहायक निदेशक डेयरी विकास एवं सामान्य प्रबंधक नैनीताल दुग्ध संघ निर्भय नारायण सिंह, यूनिट प्रबंधक दुग्ध संघ डॉक्टर पीएस नागपाल, एचसी आर्य, राजेश मेहता, नरेंद्र सिंह डूंगरियाल, अरुण टम्टा सक्षम श्रीवास्तव, प्रभारी अधिकारी यूसीडीएफ डॉ कुमार अजीत,प्रभारी विपणन नैनीताल संजय भाकुनी, आदिति दमूका, प्रभारी एमआईएस पीएस खत्री, विपिन तिवारी, लोकेश शर्मा, गौरव चौहान, कुलदीप रैकवाल समेत
डेरी फैडरेशन /दुग्ध संघ के सभी सामान्य प्रबंधक, डेयरी विकास विभाग और दुग्ध संघ के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेशभर के प्रत्येक जनपद से दो-दो उत्कृष्ट आंचल विक्रेताओं को सम्मानित किया गया।




