देहरादून-: वैश्विक महामारी नवल कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है आज 2081 नए मरीज आने के साथ अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर के 25560 हो गई है जबकि आज विभिन्न अस्पतालों में 10 लोगों की मौत संक्रमण के चलते हुई है वही आए 3295 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए।


उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम कोविड-19 के 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 209 ,बागेश्वर में 106 ,चमोली में 106, चंपावत में 26, देहरादून में 761, हरिद्वार में 206 ,नैनीताल में 150, पौड़ी गढ़वाल में 88, पिथौरागढ़ में 89, रुद्रप्रयाग में 142, टिहरी गढ़वाल में 65, उधम सिंह नगर में 119 तथा उत्तरकाशी में 14 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है इस तरह आज 2081 लोग इस संक्रमण से प्रभावित पाए गए आज 10 लोगों की मौत होने के साथ राज्य में इस वर्ष मौतों का आंकड़ा भी बढ़कर के 156 हो गया है।
आज देहरादून एम्स ऋषिकेश में एक, गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में एक, हिमालयन हॉस्पिटल देहरादून में एक, श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में तीन, हरिद्वार के मेट्रो हॉस्पिटल में दो, नैनीताल के बीसी जोशी हॉस्पिटल में एक, उत्तरकाशी के हॉस्पिटल में एक व्यक्ति की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है जो बेहद चिंता का विषय है।




