देहरादून-: आपातकाल के दौरान डी आई आर में कारागार में निरुद्ध प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों की विधवा पत्नी अथवा विधुर पति को लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन दिए जाने का निर्णय धामी सरकार ने लिया है ।

जिसके तहत आज अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने समस्त जिला अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए आपातकालीन अवधि 25 जून 1975 से लेकर 21 मार्च 1977 तक मीसा. डी आई आर में कारागार में बंद प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों की विधवा पत्नी अथवा विधुर पति को लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन ₹20000 प्रति माह दिए जाने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है जिसके आज आदेश जारी कर दिए गए हैं।




