उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग-: अब मैदानी जनपदों में भी बरसात के लिए हो जाएं तैयार.मौसम विभाग ने जारी किया मौसम पूर्वानुमान. तत्कालिक पूर्वानुमान का भी यलो अलर्ट जारी. कोल्ड डे की भी चेतावनी ।।

देहरादून-: मौसम विभाग ने तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 3 घंटों में राज्य के उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों के कुछ स्थानों में दिवस की स्थिति बनी रहेगी तथा उधमसिंह नगर एवं हरिद्वार जनपद के कुछ भागों में घने से उधला कोहरा छाए रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)डीएम का अभिनव प्रयोग.प्रशासन के गलियारों तक पहुँची सीमांत क्षेत्र की बेटियाँ — डीएम भटगांई की दूरदर्शी पहल ।।

दोपहर 3:00 से 6: 00 बजे तक जारी मौसम पूर्वानुमान में लोगों को सतर्कता बरतने की बात कही गई है। मौसम विभाग ने 12 जनवरी तक जारी मौसम पूर्वानुमान में राज्य के पर्वतीय जनपदों में हल्की से मध्यम वर्षा तथा बर्फबारी होने के साथ-साथ राज्य के मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है पहाड़ों में उत्तरकाशी.चमोली. पिथौरागढ़. जनपदों के साथ रुद्रप्रयाग. देहरादून. टिहरी. बागेश्वर. जनपदों में बहुत हल्की से हल्की बरसात होने के बाद अब मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं बरसात होने की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(नैनीताल)डंपर खाई में गिरा, गंभीर अवस्था में ड्राइवर का रेस्क्यू।।


मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए 8 जनवरी और 9 जनवरी को राज्य के मैदानी क्षेत्रों के कुछ भागों में विशेषकर उधम सिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों में घना कोहरा छाए रहने की बात करते हुए हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं शीत दिवस की स्थिति रहने की बात कही है इसके अलावा 11 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जनपद के कुछ स्थानों में वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।।

Ad Ad
To Top