उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग-:पुलिस विभाग में आरक्षी संवर्ग 1521 एवं उप निरीक्षकों की 197 पदों पर जल्द होगी भर्ती.आदेश हुए जारी,,

देहरादून-: आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य सरकार ने युवाओं और बेरोजगारों पर विशेष नजर रखते हुए रिक्त पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने की कार्रवाई तेज कर दी है जिसके तहत अब उत्तराखण्ड पुलिस में आरक्षी संवर्ग के 1521 एवं उपनिरीक्षक/गुलनायक संवर्ग के 197 पदों पर जल्द भर्ती प्रारंभ हो जाएगी इस हेतु उत्तराखण्ड शासन द्वारा अनुमति प्रदान कर दी गई है। शीघ्र ही इन पदों की विज्ञप्ति जारी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)काशीपुर नगर निगम.बिना कर बढ़ाए बढ़ा राजस्व, 121 करोड़ की 798 योजनाओं से बदली शहर की तस्वीर ।।

पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक, उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय, देहरादून के पत्रांक डीजी-7-29-2019 (2) दिनांक 27.09.2021 एवं पत्रांक डीजी-1 201 / 2021 (3). दिनांक 02.12.2021 का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके द्वारा पुलिस विभाग में आरक्षी एवं उपनिरीक्षक / गुल्मनायक संवर्ग के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु उत्तराखण्ड शासन ने निर्देश जारी कर दिया है

Ad Ad
To Top