उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग:राज्य में कोरोना भड़का. नैनीताल में यह बनाया गया कंटेंटमेंट जोन. उधम सिंह नगर में सबसे अधिक केस.अपने जनपद का हाल जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें..

देहरादून-:वैश्विक महामारी नवल कोरोनावायरस कोविड-19 के आज उत्तराखंड राज्य के चमोली में एक देहरादून में 11 नैनीताल में 10 पिथौरागढ़ में चार पौड़ी गढ़वाल में एक तथा उधम सिंह नगर में सबसे अधिक 12 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं इस तरह आज राज्य में सबसे अधिक 39 मरीज मिलने के साथ इस संक्रमण से पीड़ित लोगों का आंकड़ा बढ़कर के 344497 हो गया है जबकि आज तीन लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए इस तरह एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर के 220 के करीब पहुंच गई है जो चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के अनाम द्वीपों एवं चट्टानों का होगा नामकरण, आप भी दे सकते हैं अपना सुझाव ।।

आज नैनीताल का यह जोन बनाया गया कंटेनमेंट जोन

-बीडी पाण्डे पुरूष चिकित्सालय नैनीताल में मियाद अहमद, मो0नाज, पियांशु प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, प्रेमा देवी, गोधनी देवी, प्रेम, भवानी, नेहा, शान्ति देवी, सुधांशु प्रसाद, संजू देवी निवासी शेरवुड स्टाफ क्वाटर तल्लीताल की  कोविड 19 आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोविड प्रसार की प्रबल सम्भावना को देखते हुये कोविड प्रसार की रोकथाम हेतु तत्काल प्रभाव से संयुक्त मजिस्टेट प्रतीक जैन व स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शेरवुड स्टाफ क्वाटर तल्लीताल को माइक्रो कनटेन्टमेंट जोन घोषित किया।
उन्होने कहा अग्रिम आदेशों तक समस्त गतिविधियों को स्थगित रखते हुये बाहरी व्यक्तियो का आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो साइबर ठग गिरफ्तार ।।

Ad Ad
To Top