चीला शक्ति नहर, ऋषिकेश में एक युवक के डूबने की आशंका पर SDRF का सर्चिंग अभियान जारी।
ऋषिकेश-; चीला शक्ति नहर में बरेली के युवक के डूबने की संभावित घटना को देखते हुए पुलिस और एनडीआरएफ ने अपना सर्च अभियान चला रखा है उक्त युवक प्राइवेट कंपनी में काम करता था लेकिन संदिग्ध अवस्था में उसकी बाइक चीला शक्ति नहर के किनारे खड़ी मिली जिसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया।
थाना लक्ष्मणझूला, टिहरी गढ़वाल द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि चीला शक्ति नहर में कुनाऊ पुल के पास एक युवक की बाइक खड़ी है व उस युवक के नहर में डूबने की आशंका है।
उक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला से SDRF की डीप डाइविंग टीम द्वारा मय आवश्यक उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँचकर सर्चिंग अभियान चलाया गया।
उक्त युवक मंजीत सिंह, 35 वर्ष, निवासी बरेली, उत्तरप्रदेश का रहने वाला है एवं यहाँ किसी प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था। उक्त युवक अपने अन्य बाइक सवार साथियों के साथ ऋषिकेश आया हुआ था।
SDRF डीप डाइविंग टीम द्वारा कुनाउ पुल से चीला बैराज तक सभी संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग कर रही है।




