अन्य

बिग ब्रेकिंग-:भाजपा के कद्दावर नेता पवन सिह चौहान ने लालकुआं विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की ठोकी ताल,मिल रहा है युवाओं का भारी समर्थन ।।

लालकुआं-: भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता एवं लालकुआ नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पवन सिंह चौहान ने लालकुआं विधानसभा सीट पर अपनी प्रबल दावेदारी ठोंकते हुए कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी आलाकमान ने उनके टिकट पर मोहर लगाई तो वह पार्टी के लिए जीत हासिल कर लालकुआं विधानसभा को बेहतर विधानसभा बनाएंगे जिसके लिए उन्होंने एक विजन बनाकर उस पर कार्य किया है श्री चौहान आज यहां अंबेडकर पार्क में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
श्री चौहान ने कहा कि वे भाजपा के सच्चे सिपाही हैं तथा उन्होंने 2012 तथा 2017 में लालकुआं विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर दावेदारी करी थी लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सच्चे सिपाही होने के नाते उन्होंने तन मन के साथ घोषित प्रत्याशी के साथ खड़े रहे थे लेकिन इस बार फिर वह लालकुआं विधानसभा सीट से अपनी प्रबल दावेदारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस को मिला एक और स्टोपेज, और इस ट्रेन का संचालन भी बढ़ा ।।


श्री चौहान ने कहा कि वर्तमान समय में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर समुचित विकास कार्य योजनाओं को धरातल पर उतार रही है जिसके कारण जहां गरीबों को फायदा हो रहा है वही आम तबका भी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठा रहा है उन्होंने बिंदुखत्ता राजस्व गांव के बारे में कहा कि भाजपा सरकार ने बिंदुखत्ता को लेकर
संकल्प प्रस्ताव विधानसभा में पारित किया तथा लोकसभा में भी केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया इससे लगता है कि आने वाले समय में बिंदुखत्ता वासियों के लिए कुछ बड़ी राहत भरी खबर मिलेगी उनका मानना है कि कांग्रेस की सरकारें रही उन्होंने सिर्फ बिंदुखत्ता को वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया जिसको लेकर के बिंदुखत्ता वासी भी कांग्रेस की नीति को समझ चुके हैं तथा कांग्रेस से नाराज है उन्होंने कहा कि भाजपा कि केंद्र सरकार राजस्व ग्राम को लेकर संवेदनशील है और आने वाले समय में भाजपा की सरकार ही बिंदुखत्ता के बारे में बड़ा फैसला करेगी ।
श्री चौहान ने कहा कि युवा वर्ग ही विकास की कड़ी है तथा उन्हें युवाओं का अपार सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से लोगों के सुख-दुख के साथ खड़े रहे हैं लोगों ने उन्हें अपार स्नेह दिया है तथा उन्होंने सिडकुल जैसे क्षेत्र में नगर पंचायत के चेयरमैन रहते करीब 5000 लोगों को रोजगार दिलवाया जो आज बड़ी वेेेतन लेकर अपने परिवार को चला रहे हैं प्रेस वार्ता में भाजपा के वरिष्ठ नेता सर्वदमन चौधरी, बृजेश यादव, रोहन चौधरी, धीरज भट्ट सहित अनेक लोग उपस्थित थे ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न,इन मुद्दों पर लगी मुहर।।

यह है अहम दावेदार

गौरतलब है कि उत्तराखंड में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे लालकुआं विधानसभा में प्रत्याशियों की दावेदारी भी प्रबल होती जा रही है इस दौड़ में वर्तमान विधायक नवीन दुम्का के अलावा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट तथा वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी के बाद अब पवन सिह चौहान के द्वारा अपनी प्रबल दावेदारी करने के बाद ऐसी उम्मीद जताई जा रही है की लालकुआं विधानसभा सीट भाजपा हाईकमान को प्रत्याशियों को तलाशने एवं परखने में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी

Ad
To Top