देहरादून-: देहरादून से बड़ी खबर आ रही है अब शासन ने होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों कर्मियों एवं स्वयंसेवकों को उनके कार्य के प्रति निष्ठा एवं समर्पण के आधार पर सीजी, एचजी,सीडी, डीआई एससी, एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने का निर्णय लिया है।

कमांडेंट जनरल होमगार्ड निदेशक नागरिक सुरक्षा उत्तराखंड केवल खुराना ने आज निर्देश जारी करते हुए कहा कि इन कर्मचारियों और अधिकारियों की घोषणा प्रतिमाह की जाएगी एवं स्वतंत्रता दिवस,गणतंत्र दिवस और होमगार्ड नागरिक सुरक्षा दिवस के अवसर पर इन्हें प्रदान किया जाएगा उन्होंने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि उपरोक्त डिस्क तथा प्रशंसा प्रमाण पत्र का नाम महासमादेष्टा, होमगार्ड एवं निदेशक नागरिक सुरक्षा डिस्क तथा सर्टिफिकेट एवं प्रमाण प्रशंसा प्रमाण पत्र कहा जाएगा। CG. HG. CD DISC एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र दिए जाने के संबंध में प्रक्रिया दिशा निर्देश आज जारी कर दिए गए हैं।
आदेश में इसका उद्देश्य होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के सदस्यों के द्वारा की गई सेवाओं को पहचान दिलाना है. जबकि बाढ़ आपदा भूकंप जान-माल सुरक्षा अपराध की पहचान एवं रोकथाम शांति व्यवस्था बनाए रखने में भी प्रदर्शित उपलब्धि आंकी गई है. साथ ही विभागीय छवि एवं कार्य कुशलता बढ़ोतरी हेतु कार्य के प्रति निष्ठा. विभागीय जनपद राज्य स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट उपलब्धि. उचित सैलूट करना .विशेष शिक्षण प्राप्त करना. सामुदायिक कार्यों में भागीदारी. नेतृत्व क्षमता. बेहतर टर्नआउट. ड्यूटी को पूरी कर्मठता से करने के अलावा विभागीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेना. होमगार्ड दिवस की परेड में भाग लेना. के अलावा सदस्य की जनप्रतिनिधि क्षेत्रवासियों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर आम ख्याति भी इसमें देखी जाएगी ।




