अल्मोड़ा

बिग ब्रेकिंग-: भूस्खलन के चलते हुआ बड़ा हादसा,4 लोगों की हुई दुखद मौत, एक घायल,गांव में मातम, रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल को बाहर निकाला, मकान हुआ जमींदोज ।।

चमोली-: यहां चमोली जिले के तहसील थराली क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आ रही है यहां हुए एक हुए भूस्खलन के कारण एक बड़े हादसे में चार लोगों की मकान गिरने के चलते मौत हो गई जबकि पुलिस प्रशासन एवं एसडीआरएफ ने एक व्यक्ति को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया मृतकों की पहचान हो गई है यह घटना बीती रात्रि करीब 1:35 के करीब ग्राम पैनगढ में भूस्खलन होने के कारण हुई जहां तीन भवन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए जिसमें निवासरत परिवारों में से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन व्यक्ति घायल हुए थे जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई है इस प्रकार अब चार मौत होने के चलते क्षेत्र में शोक की लहर है तथा एक व्यक्ति का इलाज हर सेंटर में किया जा रहा है मृतकों की पहचान बचुली देवी पत्नी मालदत्त उम्र 75 वर्ष ग्राम पैनगढ, सुनीता देवी पत्नी घनानंद उम्र 37, देवानंद पुत्र मालदत्त तथा घनानंद पुत्र मालदत्त उम्र 45 वर्ष निवासी उपरोक्त के रूप में हुई जबकि इस घटना में योगेश पुत्र घनानंद उम्र 15 वर्ष घायल हो गया है जिसे पुलिस और ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है यह घटना उस समय हुई जब रात्रि करीब 1:35 पर उक्त गांव में तीन मकान भूस्खलन की चपेट में आ गए जिसमें एक ही परिवार के लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य कर घायल को अस्पताल पहुंचाया और शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने शव विच्छेदन गृह भेज दिया इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

Ad Ad
To Top