उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग-:नारी शक्ति दिवस से पूर्व फिर सम्मानित की गई एथलीट प्रियंका गोस्वामी. जापान में मिला था कांस्य पदक. NER के GM ने किया सम्मानित ।।

गोरखपुर, महाप्रबन्धक,पूर्वोत्तर रेलवे श्री चन्द्र वीर रमण ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठापरक प्रतियोगिता ‘एशियन वाक चैम्पियनशिप‘ में कास्यं पदक प्राप्त करने पर पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत एथलीट प्रियंका गोस्वामी को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी के गुड गर्वनेंस मॉडल पर आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ प्रोत्साहन राशि की स्वीकृत ।।

पूर्वोत्तर रेलवे की एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने जापान में आयोजित 20 किमी. एशियन वाक चैम्पियनशिप में 19 मार्च, 2023 को कास्यं पदक प्राप्त कर ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं विश्व चैम्पियनशिप हेतु क्वालीफाइ कर अपने देश एवं रेलवे का गौरव बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)काशीपुर नगर निगम.बिना कर बढ़ाए बढ़ा राजस्व, 121 करोड़ की 798 योजनाओं से बदली शहर की तस्वीर ।।

इस वर्ष अगस्त में होने वाले विश्व चैम्पियनशिप में प्रियंका गोस्वामी 20 किमी. वाक् रेस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी तथा वर्ष के अन्त में एशियन गेम्स, चाइना में भी देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। वर्ष 2024 में ओलम्पिक चैम्पियनशिप में भी प्रियंका गोस्वामी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)डीएम का अभिनव प्रयोग.प्रशासन के गलियारों तक पहुँची सीमांत क्षेत्र की बेटियाँ — डीएम भटगांई की दूरदर्शी पहल ।।

इस अवसर पर सचिव/महाप्रबन्धक श्री डी.के.खरे एवं पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के महासचिव श्री पंकज कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये उन्हें बधाई दी है।

Ad Ad
To Top