वन आरक्षी के पद पर सीधी भर्ती के नियुक्ति आदेश जारी इस तारीख तक करनी होगी जॉइनिंग
वन विभाग के लिए मंगलवार का दिन काफी अहम रहा. दरअसल, प्रदेश में वन कर्मचारियों की कमी को पूरा करते हुए 999 वन आरक्षियों के आज नियुक्ति आदेश जारी किए गए. आपको बता दें कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से इन वन आरक्षियों की प्रथम चयन सूची वन विभाग को आज प्रेषित की गई. जिसके क्रम में मुख्य वन संरक्षक की तरफ से 999 वन आरक्षियों को नियुक्ति आदेश जारी किया गया.।
उत्तराखण्ड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की पत्रांक 312 दिनांक 16/11/2021 से वन आरक्षी के पद पर सीधी भर्ती के पदों हेतु संस्तुत / चयनित इस वनादेश के संलग्नक 1 में दिए गए अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड अधीनस्थ वन सेवा नियमावली 2016 यथासंशोधित की नियम 17 के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वन आरक्षी के पद पर लेवल 3 वेतनमान 21700-89100 में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नितान्त अस्थाई रूप से नियुक्त किया जाता है।

नियुक्ति की सामान्य शर्तें इस वनादेश के संलग्नक-2 के अनुसार होगी तथा सेवाऐं समय समय पर राज्य में लागू विभिन्न अधिनियमों, नियमावलियों व शासनादेशों से आच्छादित होंगी।




