उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग-: यहां बड़ी मात्रा में हुई शराब बरामद, एक शराब तस्कर किया गिरफ्तार, मामला दर्ज ।।

पुलिस ने 288 पव्वे मैकडॉल रम व 24 बोतल 8PM व्हिस्की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त किया गिरफ्तार
लोहाघाट (चंपावत)
क्रेक डाउन अभियान के तहत पुलिस मादक तस्करी में लिप्त लोगों की कमर तोड़ने पर लगी हुई है इसी क्रम में बीते रोज लोहाघाट पुलिस ने अभियान चलाते हुए अवैध शराब के जखीरे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की पुलिस ने विनोद मुरारी पुत्र गिरीश चन्द्र मुरारी निवासी कर्णकरायत थाना लोहाघाट जनपद चम्पावत उम्र 30 वर्ष  के कब्जे से 288 पव्वे मैकडॉल रम व 24 बोतल 8PM व्हिस्की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर गिरप्तार किया । पुलिस ने विनोद के विरुद्ध थाना लोहाघाट मे धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर उसका चालान कर दिया। अभियान दल मे उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, कॉन्स्टेबल अशोक वर्मा,महेश मेहता,
नरेन्द्र सिंह आदि थे।

Ad Ad
To Top