ऋषिकेश
मुनी की रेती के तपोवन बाईपास मार्ग स्थित विट्ठल आश्रम में किंग कोबरा स्पेक्टेकल्ड सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम में कड़ी मशक्कत के बाद आपको रेस्क्यू किया।
बुधवार की शाम को विट्ठल आश्रम में लोगों ने सांप को देखा। सांप को देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना देकर वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। जब तक वन विभाग की टीम आश्रम पहुंचे तब तक लोगों के सांसे अटकी रही। वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को रेस्क्यू कर लिया। रेस्क्यू टीम में शामिल वन कर्मचारी वीर बहादुर सिंह और जगदीश राणा ने बताया कि यह सांप मुनी की रेती क्षेत्र में पहली बार निकला है। 7 फीट लंबा यह सब बहुत ही जहरीला है। इस सांप की खासियत यह है कि यह 4 फीट दूर से ही जहर फेंकता है। सांप की उम्र करीब 4 वर्ष है। सांप को किंग कोबरा स्पेक्टेकल्ड के नाम से जाना जाता है। सांप के पकड़े जाने के बाद आश्रम में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली। बाद में वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने उपरोक्त सांप को उसके वासी स्थल पर ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया।




