उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग-:मांगलिक कार्यक्रम में आए सात वर्षीय बच्चे को गुलदार ने बनाया निवाला, परिवार में कोहराम।।

: उत्तराखंड में मानव वन्य जीव की घटनाएं अब धीरे-धीरे जोर पकड़ती जा रही हैं यहां टिहरी जनपद के विकासखंड भिलंगना में देर शाम घात लगाए गुलदार ने आंगन में खेल रहे एक बालक को उठा लिया इस घटना से वहां पर हड़कंप मच गया बच्चे की ढूंढ की तो,बालक का शव पास ही स्थित जंगल मे बरामद हुआ। देर शाम हुई इस घटना से जंहा गांव में दहशत का माहौल बन गया है,वंही मृतक बालक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) खटीमा घटना के बाद आबकारी विभाग अलर्ट,डीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग ने चलाया शराब की दुकानों का निरीक्षण अभियान ।।

इन दिनों जहां जंगलों मे आग धधक रही है वही जंगली जानवर भी अब रिहायशी इलाकों में प्रवेश करने लगे हैं। घनसाली क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम सिंह घणाता ने बताया है कि दो-तीन दिन से हिंदव पट्टी में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है, कई बार शिकायत करने के बावजूद विद्युत विभाग लापरवाह बना हुआ है विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण कल शाम 7:00 बजे के करीब शादी समारोह से आये 7 वर्षीय नवीन पुत्र सोहन सिंह रावत ग्राम आखोड़ी पट्टी 11 गांव हिंदाव को आदमखोर गुलदार ने घर के आंगन से ही अपना निवाला बना दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो साइबर ठग गिरफ्तार ।।

वही मौके पर बीती रात 11:00 बजे उप जिलाधिकारी घनसाली, रेंजर भिलंगना आशीष नौटियाल पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मौके पर आदमखोर गुलदार को मारने के लिए शूटर नहीं बुलाया जाता है तब तक बालक को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ठगी(हल्द्वानी) ईवीसीएल क्रिकेट लीग फर्जीवाड़े का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार ।।

घनसाली न्यूज़

Ad Ad
To Top