उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग-@_उत्तरकाशी डामटा बस हादसा, बस चालक गंगोलीहाट निवासी हीरा सिंह सहित तीन और घायल 24 की मौत अभी भी चल रहा है सर्च ऑपरेशन, देखें वीडियो।।

देहरादून

Dm उत्तरकाशी


उत्तरकाशी में हुई बस हादसे में 4 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है इसमें घटना के बारे में घायल व्यक्ति पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम सकरा तहसील पवई जिला पन्ना मध्य प्रदेश ने प्रशासन को बताया कि बस में कुल 28 यात्री थे अचानक यह घटना घटी जिसमें उदय सिंह पुरूष, अभिराजा महिला, राजकुमार महिला, मध्य प्रदेश के अलावा हीरा सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम सहज निक्लटी तहसील गंगोलीहाट पिथौरागढ़ घायल बताए जाते हैं। जो पहले पीएचसी लाए गए लेकिन गंभीर हालत होने के चलते होने हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी के गुड गर्वनेंस मॉडल पर आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ प्रोत्साहन राशि की स्वीकृत ।।


राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने उत्तरकाशी जनपद के डामटा के समीप यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई बस दुर्घटना में मृतक व्यक्तियों के प्रति गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) फिर बदलेगा मौसम, बरसा और हिमपात इन जनपदों में ।।

आपको बता दें कि वाहन नंबर यूके 04 पीए 1541 कुमाऊं मंडल की गाड़ी है, जो यातायात पर्यटन एवं विकास सहकारी संघ लिमिटेड कंपनी की ओर से हरिद्वार भेजी गई थी। बस को एआरटीओ ऋषिकेश कार्यालय की ओर से 15 मई से 15 नवंबर तक का ग्रीन कार्ड जारी किया गया है। आज रविवार को इस बस को ट्रिप कार्ड जारी किया गया था। शाम 6.40 पर डामटा चेक पोस्ट पर इस वाहन की जांच भी हुई थी। इधर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (बागेश्वर) रोमांच चरम पर: रंग-बिरंगे पैराग्लाइडरों से सजा कपकोट का आसमान ।


स्थानीय प्रशासन के अनुसार, 24 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है और 4 लोग घायल हो गए हैं। पीएम मोदी ने उत्तरकाशी बस दुर्घटना में जान गँवाने वालों के परिवारों के लिए 2-2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50,000 रुपए के मुआवजे की घोषणा की।

Ad Ad
To Top