उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में खनन को लेकर एक बार फिर शांतिपुरी में गोली की तड़तड़ाहट से क्षेत्र थर्रा गया तथा एक युवक को उस गोली का शिकार बनाया है। ताजा मामला पंतनगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी नंबर 3 का है जहां बैखौफ बदमाशों ने भाजपा मंडल महामंत्री संदीप कार्की को गोली मार दी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेडिसिटी अस्पताल लाया गया जहा उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना पर पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि शांतिपुरी में खनन के खेल को लेकर आपसी रंजिश रखी जाती है वही स्थानीय लोगों के अनुसार खनन को लेकर विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है।
जिसके बाद आज सुबह संदीप कार्की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि इस पूरे मामले में पंतनगर थाना पुलिस से बात की तो उन्होंने कहा कि वह मौके पर है और जांच पड़ताल कर रहे है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी इसी क्षेत्र में खनन को लेकर विवाद हुआ था जिसमें एक व्यक्ति को गोली मार दी थी फिलहाल पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
वही मामले में जिले के एसएसपी मंजूनाथ टीसी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। जल्द घटना को अंजाम देने वालो को पकड़ लिया जाएगा।




