उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग-@_जंगल में चोरी सागौन के गिल्टे काट कर ले जा रहे थे चोर, वन विभाग की SOG ने वाहन को पकड़ा तराई केंद्रीय का है मामला।।

रुद्रपुर-:मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने एक वाहन में अवैध रूप से जंगल में काटे गए सागौन के गिल्टे लेकर जाते हुए छोटे हाथी को पकड़ने में सफलता पाई है इस बीच वन विभाग की गश्ती टीम को आता देख लकड़ी तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए
तराई केंद्रीय वन प्रभाग की प्रभागीय वनाधिकारी अभिलाषा सिंह के दिशा निर्देशन में अवैध वन्य जीव जंतु के शिकार एवं लकड़ी तस्करी पर नकेल कसने को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत आज मुखबिर से सूचना मिली कि अवैध रूप से एक वाहन लकड़ी लेकर जाने वाला है जिस पर प्रभारी सुरक्षा दल कैलाश तिवारी के नेतृत्व में टांडा रेंज में फील्ड के (लालकुआ)पास से कार्रवाई करते हुए एक टाटा एस वाहन संख्या यूके UK 04 C बी 3710 को पकड़ा उसमें सागौन के विभिन्न नपत के पांच लट्ठे लदे पाए जो पराल से ढक रखे थे वाहन चालक और उसमे बैठा व्यक्ति जंगल में भाग गया मौके पर आकर कुछ लोगों ने प्रभारी सुरक्षा दल के साथ अभद्र व्यवहार किया सुरक्षा दल प्रभारी द्वारा मौके से वाहन को वन सुरक्षा दल कार्यालय लाया गया एवं आवश्यक कार्यवाही की गई टीम में वन दरोगा नईम अहमद, दिनेश चंद्र शाही, प्रकाश चंद तिवारी, राहुल कंनवाल वाहन चालक आदि।
एसओजी प्रभारी कैलाश तिवारी ने बताया कि मौके से भागे आरोपीयो के बारे में खोजबीन एव॔ जांच पड़ताल की जा रही है उक्त वाहन में सागौन के लट्ठे गुर्जरों द्वारा चीड़ खत्ते से भरवाए गए थे जल्द ही उनका पता लगा लिया जाएगा तथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।।

Ad Ad
To Top