देहरादून -: ऑल वेदर रोड के तहत हो रहा निर्माण कार्य के दौरान ऋषिकेश बद्रीनाथ राजमार्ग 56 पर नरकोटा के पास बन रहा बाईपास निर्माणाधीन पुल का पुस्ता अचानक सुबह 9 बजे भरभरा कर ढह गया यह घटना उस समय हुई जब कम्पनी के कर्मचारी निर्माणधीन पुल पर काम करने गये थे प्रत्यक्षदर्शीयों का कहना है कि सैटरिंग कस्ते समय सैटरिंग पलटने से आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये है। बताया जा रहा है 6 लोगों को जिला अस्पताल पहुॅचाया गया है जबकि अभी भी 3 से 4 लोग सैटरिंग के नीचे दबे होने की सभ्भावना है। पुलिस प्रशासन और रेसक्यू टीम मौके पर पहुँचकर दबे हुए लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे।

सूचना मिलने पर आपदा प्रबन्धन की टीम पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि ऑल वेदर रोड के तहत यह काम चल रहा था फिलहाल कई मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है जिन को अस्पताल पहुंचाया गया है सूचना के बाद मौके पर पहुंची 108 वाहन से सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है पहाड़ों पर लगातार बारिश हो रही है जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हैं ।




