उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग-@_(रुद्रप्रयाग पुल हादसा) दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत, गंभीर रूप से घायल चार मजदूरों का हो रहा है इलाज एसडीआरएफ ने चलाया अभियान।।

रुद्रप्रयाग-: सिरोबगड़ व नरकोटा के बीच पूल का पुस्ता टूटने से दो मजदूरो की मौत हो गई जबकि 6 मजदूर इस घटना में घायल हो गए घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने राहत व बचाव कार्य करते हुए एसडीआरएफ ने दो मजदूरों के शव को सरिया काट कर किसी तरीके से बाहर निकाला और दोनो शवों को पुलिस को सौंप दिया जहां पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  थल्ली की साधना रावत बनीं आत्मनिर्भर, ग्रामोत्थान परियोजना से मिली नयी पहचान


बताया जाता है कि प्रातः जनपद रुद्रप्रयाग के सिरोबगड़ व नरकोटा के बीच एक निर्माणाधीन पूल टूट गया था जिसकी सूचना SDRF को प्राप्त हुई सूचना मिलते ही त्वरित रेस्क्यू हेतु SDRF की रेस्क्यू टीम पोस्ट रतूड़ा व पोस्ट अगस्त्यमुनि से तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुंची। उक्त घटनास्थल पर निर्माणाधीन पूल के एक किनारे के सरिये एक तरफ झुक जाने के कारण 08 मजदूर उसमे दब गए थे
जिसको SDRF रेस्क्यू टीमों द्वारा स्थानीय बचाव इकाईयों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया गया व 06 मजदूरों को सकुशल बाहर निकाला गया जिसमें से 04 घायलों को उपचार हेतु तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। घटना में मृत 02 मजदूरों के शव सरियों के बीच में फंसे हुए थे, SDRF टीम द्वारा कटर की सहायता से सरियों को काटकर दोनों शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। घायलों की पहचान रामू निवासी गूजरपुर, UP, रघुवीर निवासी फ़ैजानपुर, UP,अनिल, निवासी फ़ैजानपुर, UP,भूरा, निवासी बिहार के रूप में हुई जबकि घटना में कन्हैया, उम्र – 20 वर्ष, निवासी फर्रुखाबाद, तथा पंकज, उम्र- 22 वर्ष, निवासी गूजरपुर, UP की दर्दनाक मौत हो गई ।।

Ad Ad
To Top