उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग-@_पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया समाधान,हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 पद सृजित किए जाने के दिए निर्देश।।

देहरादून
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या का एक अच्छा समाधान किया गया है । पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 पद हैं और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं और एडिशनल एस आई का एक भी पद नहीं है। पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित करने तथा एडिशनल एस आई का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश जारी किए गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका ग्रेड पै 4200 होगा।

यह भी पढ़ें 👉  (ब्रेक न्यूज़)सुखीढांग क्षेत्रांतर्गत खाई में गिरा वाहन, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया अस्पताल।

मुख्यमंत्री ने कहा कि,”पूरा विश्वास है कि इससे जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे।”

Ad Ad
To Top