उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग-@_पंतनगर विश्वविद्यालय के छात्र अब सेंचरी पल्प एंड पेपर में अपनी देंगे सेवाएं मिला इतना बड़ा पैकेज ।।

पंतनगर-: सेंचुरी पल्प एंड पेपर प्रतिष्ठित रोजगारपूरक संगठन के रूप में उत्तराखण्ड के हिमालय की तलहटी में स्थित सेंचुरी टेक्सटाइल एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड का एक भाग है। यह प्रतिदिन 1450 मीट्रिक टन की क्षमता के साथ भारत में एक ही स्थान से कागज, बोर्ड, ऊतक और लुगदी का सबसे बडा निर्माता है तथा इसी प्रकार शॉर्टहिल्स टेक एंड-टू-एंड डेटा इंजीनियरिंग और डेटा साइंस सॉल्यूशन में चयन के लिए सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के माध्यम से विश्वविद्यालय के कुल 09 विद्यार्थियों का इन दोनों संस्थानों में चयन किया गया।
चयनित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के उपरान्त लगभग 4.5 से 7.5 लाख रूपय का पैकेज प्रतिवर्ष देय होगी। विश्वविद्यालय के कुलपति, डा. ए.के. शुक्ला ने सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के प्रयासों की सराहना की तथा चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। सेवायोजन एवं परामर्श निदेशक, डा. दीपा विनय ने भी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा बताया कि इसी प्रकार अन्य क्षेत्रों में भी यह निदेशालय प्रयासरत है और अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सफलता की कामना करता है।

Ad Ad
To Top