उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग-@_उत्तराखंड ट्रेकिंग को निकले 5 ट्रैकर हुए लापता.सर्च एवं रेस्क्यू के लिए SDRF टीम रवाना।

उत्तराखंड में ट्रैकिंग को निकले सात ट्रैकर्स लापता होने का समाचार आ रहा है बताया जाता है कि यह ट्रैकर रूद्रप्रयाग के पांडव शेरा ट्रैक पर ट्रैकिंग को निकले थे लेकिन बाद में उनसे संपर्क नहीं हो पाया और ट्रैकर्स लापता हैं गए हैं जिसकी सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ को सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)रोड कटिंग मनको की अनदेखी. DM ने की समस्त कार्य अनुमतियां निरस्त ।।

आज दिनांक 28 मई 2022 को एसडीआरएफ टीम को जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग से सूचना प्राप्त हुई कि 07 ट्रैकर्स पांडव शेरा ट्रैक पर ट्रैकिंग के दौरान लापता हो गए है।जिनके पास भोजन व पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। जिन्हें मदद की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(भीमताल)कैंची बायपास 15 जून तक होगा चालू //

पुलिस उप महानिरीक्षक SDRF, श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल द्वारा उक्त घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित रेस्क्यू हेतु नागरिक उड्डयन विभाग से चॉपर की व्यवस्था की गयी व त्वरित रेस्क्यू हेतु आदेशित किया गया। सेनानायक SDRF , श्री मणिकांत मिश्रा के दिशा निर्देशन में एसडीआरएफ की हाई एल्टीट्यूट रेस्क्यू टीम (उच्च तुंगता रेस्क्यू टीम)को त्वरित रेस्क्यू हेतु आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों व सेटेलाइट फोन के साथ सहस्त्रधारा हेलीपैड से चॉपर के माध्यम से पांडव शेरा ट्रैक रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  (सरकारी नौकरी) 22195 पदों पर आई बंपर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ ।।

सूचना लिखे जाने तक टीम अगस्त्यमुनि हेलीपैड में पहुंच गई है व ट्रैक रूट पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ कर दिया गया है।

रुद्रप्रयाग न्यूज़

Ad Ad
To Top