कालाढूंगी-@_ यहां बन विभाग के द्वारा विकसित कार्बेट फाल में 2 छात्रों की डूबने से दुखद मौत हो गई है इस लोमहर्षक घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ दूसरे डूबे हुए युवक की तलाश में जुटी हुई है जबकि पुलिस ने एक शव को रेस्क्यू कर कब्जे में लिया है बताया जाता है कि कालाढूंगी के नया गांव स्थित कॉर्बेट फॉल की यह घटना हैं। जहां 2 लोग नदी में नहाते समय डूब गए जबकि एक युवक किसी तरह से बचाकर उसको अस्पताल भेजा गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जाती है ।
थानाध्यक्ष कालाढूंगी के अनुसार आज द्रोण कॉलेज दिनेशपुर से छात्रों का टूर कालाढूंगी के कॉर्बेट फॉल घूमने आया था, इसी दौरान नहाते समय दो छात्रों की मौत हो गई है, एक छात्र का नाम रिंकी मंडल दूसरे छात्र का नाम अभिजीत अधिकारी है। पुलिस ने एक शव को रेस्क्यू कर लिया है तो वहीं दूसरा से पानी के अंदर फंसा हुआ है। जिसको रेस्क्यू करने के लिए पहुंची एसडीआरएफ पानी के अंदर दूसरे शव को रेस्क्यू करने में जुटी है।




