दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है यहां बैडमिंटन चैंपियनशिप में देहरादून रेलवे स्टेशन पर तैनात उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल की वरिष्ठ टिकट एग्जामिनर ने चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है ।
योनेक्स सनराइज सेंट्रल जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप -2023 में मण्डल में वरिष्ठ टिकट एग्जामिनर के पद पर कार्यरत एकता चर्तुवेदी ने हासिल किया गोल्ड मैडल।
मण्डल के देहरादून स्टेशन पर वरिष्ठ टिकट एग्जामिनर के पद पर कार्यरत श्रीमती एकता चतुर्वेदी ने नई दिल्ली के कार्नेल सिंह स्टेडियम, इनडोर बैडमिंटन हॉल में आयोजित “योनेक्स सनराइज सेंट्रल जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप -2023” में शुक्रवार को वूमेंस टीम इवेंट में गोल्ड मैडल जीतकर मुरादाबाद मण्डल का नाम रोशन करने का कार्य किया है। इस अवसर पर मण्डल के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने एकता चतुर्वेदी को अपनी शुभकामनाएं दीं।




