अल्मोड़ा

बिग ब्रेकिंग-@_अनियंत्रित हुई बाइक, डिवाइडर से टकराई, छिटक कर युवक गिरा गहरी खाई में,गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती ।।

तेज गति से आ रही बाइक के अनियंत्रित होने के बाद डिवाइडर से टकराकर एक युवक गहरी खाई में जा गिरा तथा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना तुरंत एसडीआरएफ को दी जहां पर एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।।
बताया जाता है कि बीते रोज पुलिस चौकी गोचर को सूचना मिली कि एक बाइक डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है जिससे एक युवक गहरी खाई में जा गिरा है इसकी सूचना पुलिस ने तुरंत एसडीआरएफ टीम को दी मौके पर पहुंची SDRF टीम कर्णप्रयाग पंचपुलिया के पास पहुंची एसडीआरएफ पोस्ट गौचर के उप निरीक्षक उमराव सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पता चला कि उक्त वाहन बाइक में 02 युवक सवार थे, जो श्रीनगर से कर्णप्रयाग की ओर जा रहे थे। कर्णप्रयाग पंचपुलिया के समीप वाहन अनियंत्रित हो गया व उक्त वाहन डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे वाहन में सवार एक युवक वाहन से छिटक्कर 70 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी के गुड गर्वनेंस मॉडल पर आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ प्रोत्साहन राशि की स्वीकृत ।।

एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू करते हुए सोनू उम्र 25 वर्ष R/o श्रीनगर को 70 मीटर गहरी खाई से रेस्क्यू कर घायल अवस्था में बाहर निकाला व अपने सरकारी वाहन के माध्यम से कर्णप्रयाग अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)काशीपुर नगर निगम.बिना कर बढ़ाए बढ़ा राजस्व, 121 करोड़ की 798 योजनाओं से बदली शहर की तस्वीर ।।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम में उप -निरीक्षक उमराव सिंह, मुख्य आरक्षी भगत कंडारी, आरक्षी हर्ष लाल, जितेंद्र, नंदननगर कोटि, इलेक्ट्रिशियन प्रीतम व ड्राइवर बृजेश घटनास्थल पर शामिल रहे।

Ad Ad
To Top