भीमताल -“नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा है कि दीपावली पर्व पर नैनीताल उत्पादक सहकारी संघ तमाम तरह की मिठाइयों का उत्पादन कर राज्य की जनता को एक नया स्वाद देगा इसके लिए दुग्ध संघ प्रशासन ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं तथा दीपावली पर्व के समय मिठाइयों की नई रेंज जनपद के उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जाएंगी इसके अलावा श्री बोरा ने कहा है कि दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देश के बाद आगामी 25 अगस्त से दूध उत्पादको के लिए ₹1 रूपया प्रति लीटर दूध मूल्य भी बढ़ाया जा रहा है जिससे दुग्ध उत्पादकों को ₹1 मूल्य प्रति लीटर का फायदा होगा।




