उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग-@_ उत्तराखंड पावर कारपोरेशन ने आज फिर जारी किया बयान, रोस्टिंग को लेकर कहीं बात, देखें आपके जनपद में कितनी हुई रोस्टिंग,समझे चार्ट देखकर। ।

देहरादून-: उत्तराखंड पावर कारपोरेशन विद्युत के संकट को देखते हुए आज फिर अपना बयान जारी करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय संकट के कारण गैस एवं कोयले के दामों में अप्रत्यक्ष वृद्धि एवं अत्यधिक तापमान होने के बाद मांग और उपलब्धता में भारी अंतर आ रहा है जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हो रही है आज जारी बयान में विद्युत विभाग ने कहा कि सुचारू विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराए जाने के लिए निगम लगातार प्रयास कर रहा है जहां एक और दूसरे राज्यों में 7 से 8 घंटे तक रोस्टिंग की जा रही है वहीं उत्तराखंड राज्य में शहरों कस्बों ग्रामीण क्षेत्र तथा उद्योगों में शाम तक आज कोई भी रोस्टिंग नहीं की गई जागरूक जनमानस के सहयोग तथा शासन एवं उत्तराखंड सरकार के मार्गदर्शन से इन विकट परिस्थितियों में ऐसी विद्युत आपूर्ति प्रदान की किया जाना संभव हो पा रहा है माह मई में अब तक विद्युत आपूर्ति एवं रोस्टिंग इस तरह है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) न जाए नदी किनारे.बढ़ेगा नदी का जलस्तर.


पावर कारपोरेशन द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि बुधवार को भी मौसम में कुछ परिवर्तन का रुख दिख रहा है जिससे मांग में मामूली कमी दर्ज किए जाने की उम्मीद है जिसके चलते विद्युत की कुल अनुमानित मांग 46,68 mu के सापेक्ष राज्य एवं केंद्रीय पूल से कुल विद्युत की उपलब्धता लगभग 34.36mu है, इस तरह विद्युत की उपलब्धता में कुल कमी 12.32 mu है। बयान में कहा गया है कि उपभोक्ताओं को सुचारू विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य एनर्जी एक्सचेंज के माध्यम से12,02mu प्राविधानित की गई है जिसके चलते मांग तथा उपलब्धता में0.30mu के अंतर को रियल टाइम मार्केट से खरीद कर पूर्ण किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने उपभोक्ताओं प्रदेश की जनता के साथ-साथ सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों के विभाग अध्यक्षों एवं कार्यालयों में यथासंभव विद्युत की बचत के साथ प्रयोग करते हुए राष्ट्रीय एवं प्रदेश हित में अपना सहयोग प्रदान करने की अपील की है श्री कुमार ने यह भी बताया कि अन्य राज्यों की तुलना में उत्तराखंड राज्य में रोस्टिंग अत्यंत कम की जा रही है किंतु एनर्जी एक्सचेंज विद्युत अधिक एवं पर्याप्त उपलब्धता ना होने के दृष्टिगत विद्युत का बचत का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।

Ad Ad
To Top