देहरादून-: मौसम विभाग ने अगले 5 सितंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बेहद सतर्कता बरतने की अपील की है मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार अगले 5 दिनों में राज्य में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज उत्तराखंड राज्य के नैनीताल, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है जबकि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कही कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज बौछार होने की संभावना जताई है मौसम विभाग ने 2 सितंबर का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए पर्वतीय क्षेत्र में कई कई गर्जन के साथ
अकाशीय बिजली चमकने तथा तेज बौछार होने की संभावना व्यक्त की है साथ ही 3 सितंबर को उत्तराखंड राज्य के देहरादून तथा नैनीताल जनपद में कहीं पर भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है वहीं पर्वतीय क्षेत्र में कही कही गर्जन के साथ आकाशीय की चमक तथा ओलावृष्टि तथा तेज बौछार होने की भी संभावना व्यक्त की है मौसम विभाग ने 4 तारीख का अलर्ट जारी करते हुए उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कही कही भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है कि अन्य जनपदों में कई गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि तथा भी हो सकती है मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 5 सितंबर को बागेश्वर,चमोली तथा पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने तथा अन्य जनपदों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि तथा तेज बौछार होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार 1 तारीख से 5 तारीख तक कहीं कहीं बिजली गिरने के साथ जान माल की हानि की संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए जबकि पर्वतीय क्षेत्र में हल्का भूस्खलन और चट्टान भी गिरने की संभावना व्यक्त की गई है




