उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग-_-धरती के देवदूत-@_(SDRF) तीन दिन से फंसे बाबा को धरती के देवदूत ने सकुशल किया रेस्क्यू, देखें वीडियो ।।

राम झूला – ऋषिकेश, टापू पर फंसे बाबा को एसडीआरएफ टीम ने किया रेस्क्यू ।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की एसडीआरएफ लोगों के लिए साक्षात भगवान का रूप बन कर सामने आ रही है पिछले 3 दिनों से भगवान को याद करते करते आखिर एसडीआरएफ की नजर टापू में फंसे बाबा पर पड़ी जिस मिशन को लेकर निकली एसडीआरएफ उस मिशन को बीच में रोककर पहले बाबा को सकुशल रेस्क्यू किया उसके बाद एसडीआरएफ फिर अपने पहले मिशन पर निकल पड़ी।


जुलाई का पहला दिन थाना लक्ष्मण झूला द्वारा अवगत कराया गया कि राम झूला के पास एक व्यक्ति गंगा नदी में बह गया है जिस सूचना के बाद एसडीआरएफ पोस्ट ढालावाला से आरक्षी ओमप्रकाश के नेतृत्व में डीप डाइविंग टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत उक्त व्यक्ति की सर्चिंग हेतु सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन आरंभ किया गया। सर्चिंग के दौरान एसडीआरएफ टीम को मस्तराम घाट पर एक बाबा फंसे हुए दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)शासन ने किए आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण ।।


पिछले तीन दिनों से बाबा टापू पर ही फंसे हुए थे । फ़ोन की बैटरी खत्म हो जाने के कारण फ़ोन स्विच ऑफ हो गया था। इसलिए वह किसी को सूचित भी नही कर पाए। बाबा जी लगातार भगवान से प्रार्थना कर रहे थे कि किसी तरीके से उनके फंसे होनी की सूचना किसी को मिल जाये और कोई उन्हें इन संकट से बाहर निकाले। इस बीच अपने सर्च अभियान पर निकली एसडीआरएफ टीम ने देवदूत बनकर अचानक घाट में फंसे बाबा को देखा जिस पर बाबा ने बचाने की गुहार लगाई तथा अपनी तरफ आने का इशारा किया जिसके जिसके बाद एससीआरएफ की टीम ने उनके पास पहुंच कर बाबा को राफ्ट की सहायता चंदन दास उम्र 42 वर्ष निवासी लक्ष्मी नारायण मंदिर राम झूला ऋषिकेश) को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। अपने को सकुशल पाकर बाबा ने भगवान का और एसडीआरएफ का धन्यवाद दिया एसडीआरएफ टीम में एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से रेस्क्यू टीम में आरक्षी किशोर कुमार, ओमप्रकाश, अमीचंद, पंकज, जितेंद्र, कपिल कुमार रेस्क्यू में शामिल रहे।

Ad Ad
To Top