उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग -@_ आम आदमी पार्टी छोड़कर आए कर्नल कोठियाल ने आज सैकड़ों समर्थकों के साथ ली भाजपा की सदस्यता, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिलाई सदस्यता.

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को एक भी विधानसभा सीट नहीं जीता पाने वाले तथा आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल ने आज भाजपा का दामन थाम लिया हैं अजय कर्नल कोठियाल के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता आज भाजपा में शामिल हो गये हैं आपको बता दें कि अजय कर्नल कोठियाल ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी |

यह भी पढ़ें 👉  मौसम पूर्वानुमान (देहरादून) आज से बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड ।।

https://www.pioneeredge.in/spell-of-rain-winds-expose-gaps-in-nainital-again/

जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने उन्हें उत्तराखंड में मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया था लेकिन चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में एक भी सीट पर अपनी जीत दर्ज नहीं कर पाई जिसके बाद अजय कर्नल कोठियाल ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी आम आदमी पार्टी का दामन छोड़ दिया |

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) स्टंटबाजी पड़ी महंगी, वीडियो वायरल होने के बाद हुई बड़ी कार्रवाई, (वायरल वीडियो)

लेकिन आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ अजय कर्नल कोठियाल ने भाजपा का दामन थामा हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनको भाजपा की सदस्यता दिलाई |

Ad Ad
To Top