उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग-:12 साल बाद 100 परिवारों को मिली खुशियां,खुशियों की चाबी सौंप कर लालकुआं विधायक ने कहीं यह बात।।

हल्द्वानी -: लालकुआं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि ए आर एच सी के तहत बने मकान आवंटन होने से गरीब परिवार को इसका पूरा फायदा मिलेगा उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार नगर पंचायत के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा जब भी जरूरत होगी तब नगर पंचायत के विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा इस दौरान उन्होंने लाटरी पद्धति के माध्यम से लोगों को इन मकानों की चाबियां सौंपी।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सुश्री पूजा ने कहा कि भवन आवंटन को लेकर पूरी तरह से पारदर्शिता बरती गई है जिसके तहत पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराकर तथा लाटरी सिस्टम से सभी जरूरतमंद लोगों को मकानों की चाबी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)इसका मतलब अभी भी जनपद में बिक रही है अवैध शराब ।।

  गौरतलब है कि लालकुआं नगर पंचायत के अंतर्गत बने सौ मकान 12 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद गरीबों को सौंपें गये है जिसमें 10 दिव्यांगो को वरीयता दी गई है आवास आवंटन प्रक्रिया में लॉटरी सिस्टम से आवास आवंटन प्रक्रिया के बीच लोगों में गजब का उत्साह और खुशी दिखाई दे 100 आवासों में से 37 आवास लॉटरी सिस्टम से बाहर रखे गए थे यह वह लाभार्थी थे जिन्होंने वर्ष 2010 में जब इस योजना की शुरुआत की गई थी तभी आवेदन कर दिए थे ऐसे लाभार्थियों की संख्या 27 थी जबकि 10 दिव्यांगों को पात्रता की सूची मैं वरीयता देते हुए उनको आवास दिलाया गया।

Ad Ad
To Top