उत्तराखण्ड

Big breaking–: दो रेड सैंडबोआ सांप बरामद हुई 6 लोगों की गिरफ्तारी, पुलिस में मामला दर्ज, कार सीज,यहां का है मामला ।

लखीमपुर।
लखीमपुर के थाना निघासन पुलिस ने शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान गांजर क्षेत्र निघासन.ढकेरवा मार्ग पर बनारस के नंबर वाली एक कार से छह लोगों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो रेड सैंडबोआ सांप बरामद हुए। एसपी विजय ढुल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए शातिर वन्यजीव तस्कर हैं, जिनसे पूछताछ कर और जानकारी एकत्र की जा रही है। यह सभी लोग प्रयागराज, सोनभद्र, लखीमपुर और मिर्जापुर जिलों के रहने वाले हैं। बरामद सांपों की अंर्तराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रूपये की कीमत बतायी जा रही है।
दरअसल निघासन.ढकेरवा मार्ग पर रिलायंस पेट्रोल पंप के निकट जब पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी तो वहां बनारस के नंबर वाली एक संदिग्ध हुंडई आइ 20 कार दिखी। जिसे पुलिस ने रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से एक बोरी में बंद रेड सैंडबोआ सांप बरामद हुए। इस पर पुलिस ने कार में सवार सभी छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने नाम अमित गिरि निवासी शिवकुटीए प्रयागराज, सतीश कुमार सोनी निवासी ग्राम विहसड़ा कलांए थाना जिगना, जिला मिर्जापुर, अनिल कुमार निवासी ग्राम अकबर शाहपुर, थाना मेजा, प्रयागराज, मुकेश कुमार निवासी ग्राम तेलन थाना पन्नूगंज, जिला सोनभद्र, राजेंद्र कुमार निवासी ग्राम हरनाम बोझिया, थाना निघासन, लखीमपुर व रिशु यादव निवासी ग्राम गढ़वाए थाना राबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र बताया। एसपी ने बताया कि बरामद दोमुहा सांपों में एक की लंबाई 30 इंच और वजन 850 ग्राम व दूसरे की लंबाई 32 इंच और वजन 900 ग्राम है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उधमसिंह नगर) बरसात से पहले की तैयारी, दो जलाशयों से निकलेगी सिल्ट ।।
प्रतीकात्मक फोटो


करोड़ों में है कीमत
इन सांपों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों में बताई जा रही है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त रेड सैंडबोआ सांपों को पकड़कर उनकी तस्करी व उन्हें धोखाधड़ी से लोगों को बेचने का धंधा करते हैं।
रेड सैंड बोआ की क्या है खासियत
वन्यजीव विशेषज्ञों की माने तो आम बोलचाल में दोमुंहा सांप कहे जाने वाले इस सर्प का वास्तविक नाम रेड सैंड बोआ है। इस सांप की खासियत यह है कि इसका मुंह और पूंछ तकरीबन एक ही आकार के होते हैं। इसकी ये विशेषता शिकारियों से इसके रक्षण में मददगार होती है। यह सांप विषैला नहीं होता है। चूंकि यह सांप मुंह और पूंछ दोनों ओर से चल सकता है। इस कारण ऐसा आभास होता है कि इसके दो मुंह हैं और तभी इसे दोमुंहा सांप कहा जाता है। सांप से जुड़ी कुछ बातों और अंधविश्वास की वजह से लोग इसे मारकर खाते हैं। खबरों की मानें तो रेड सेंड बोआ दोमुंहा सांप के बारे में लोगों का मानना है इस सांप को खाने से शारीरिक ताकत बढ़ती है और कई खतरनाक बीमारियों से छुटकारा मिलता है। यहां तक कि कुछ लोग इस दोमुंहा सांप को गुडलक मानकर खरीदते हैं।

Ad Ad
To Top