देहरादून
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के आज 402 नए केस मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 59508 हो गया है जबकि आज राज्य में 568 लोग डिस्चार्ज हुए हैं ताजा हालातों के अनुसार आज तक 4897 विभिन्न केयर सेंटर मैं इलाज करा रहे हैं इस तरह आज 8 लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है ।
राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा में आज 15 बागेश्वर में 11 जबकि 28 संक्रमित मरीज चमोली में पाए गए हैं इस तरह चंपावत में 9 तथा सबसे अधिक देहरादून में 107 मरीज इस संक्रमण का शिकार हुए हरिद्वार की बात की जाए तो आज जनपद में 32 तथा नैनीताल जनपद में 46 योग पॉजिटिव रिकॉर्ड किए गए इसके अलावा पौड़ी गढ़वाल में 48 तथा 9 लोग पिथौरागढ़ में कोरोना संक्रमित पाए गए साथ ही रुद्रप्रयाग में 37 तथा 19 टिहरी गढ़वाल में कोरोना संक्रमण का शिकार हुए इसके अलावा उधम सिंह नगर में 27 जबकि 14 मरीज उत्तरकाशी में नोट किए गए इस तरह आज राज्य में कुल 402 नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं साथ ही रिकवर परसेंट 89.40 हो गया है





