अन्य

big breaking–: (काशीपुर)मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अग्नि पीड़ितों का जाना हाल, कुमाऊं कमिश्नर के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित करने का दिया निर्देश, सहायता राशि दिए जाने का दिलाया भरोसा।

प्रदेश के मुख्यमंत्री अग्निकांड पीड़ितों से मिलने पहुंचे काशीपुर

काशीपुर , सोनू

एउत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बीते दो दिन पूर्व देर रात हुए अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने आज काशीपुर पहुंचे। जहां उन्होंने अग्निकांड पीड़ितों से मुलाकात कर सरकार द्वारा जल्द ही सहायता राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गुरुवार को कुमाऊ के दौरे पर निकले। जहां सूबे के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत हल्द्वानी और रामनगर के दौरे के बाद हेलीकॉप्टर से काशीपुर स्टेडियम पहुंचे। जहां से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 2 दिन पूर्व पुरानी सब्जी मंडी में हुए अग्निकांड का जायजा लेने कार से पहुचे। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ सब्जी मंडी में अग्निकांड से हुए हादसे का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अग्निकांड से पीड़ित व्यापारियों से मुलाकात कर उन्हें सरकार द्वारा हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि काशीपुर में 2 दिन पूर्व हुए अग्निकांड में छोटे व्यापारियों की रोजी रोटी का सहारा छिन गया है। उन्होंने जिलाधिकारी को अग्निकांड से पीड़ित लोगों को सहायता राशि उपलब्ध करवाने के लिए रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी की रिपोर्ट तैयार होने के बाद सरकार द्वारा जल्द ही पीड़ित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।

Ad Ad
To Top