देहरादून
स्वास्थ विभाग द्वारा जारी आज मंगलवार को स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज 338 नय संक्रमित मरीज मिलने के साथ उत्तराखंड में इस संक्रमण से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर के 52329 हो गया है।
जबकि आज तक 42968 मरीज ठीक होकर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं साथ ही आज मंगलवार तक 8414 मरीज विभिन्न कोविड केयर सेंटर में अपना इलाज करा रहे हैं स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार अब तक 677 लोगों की मृत्यु इस संक्रमण से हुई है इसके साथ ही आज बागेश्वर में 19 चमोली में नो चंपावत में तीन देहरादून में सबसे अधिक 123 के अलावा हरिद्वार में 55 नैनीताल में 20 तथा 7 मरीज पौड़ी गढ़वाल में पाए गए इसके अलावा 8 मरीज रुद्रप्रयाग 3 टिहरी गढ़वाल के अलावा उधम सिंह नगर में 39 के अलावा 32 संक्रमित मरीज उत्तरकाशी में पाए गए इस तरह आज राहत भरी उत्तराखंड के लिए खबर रहे 338 संक्रमित मरीज मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा 52329 हो गया है

चमोली में मंगलवार को 14 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव मिली। जिसमें गोपेश्वर से 5, एचसीसी सेलंग से 3, देवाल और घाट से 2-2, कर्णप्रयाग तथा तपोवन से 1-1 व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई। जिले में कोविड वायरस से अब तक 1142 लोग संक्रमित हुए है। हालांकि इसमें से 904 लोग स्वस्थ भी हो चुके हंै। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को इलाज के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती कर दिया है।
कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सभी जरूरी कदम उठा रहा है। जनपद वासियों को संक्रमण से बचाव के लिए शारीरिक दूरी रखने एवं मास्क पहनने के लिए विभिन्न माध्यमों से लगातार जागरूक किया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल जांच का दायरा भी बढा दिया है ताकि अधिक से अधिक लोगों की जांच हो सके। मंगलवार को 339 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 28180 व्यक्तियों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 24146 सैंपल नेगेटिव तथा 1142 सैंपल पाॅजिटिव मिले। जबकि 1211 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले की सीमा में बाहर से आने वाले व्यक्तियों का ट्रू-नेट एवं एन्टिजन टेस्ट भी किया जा रहा है।




