उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए अब राज्य के एक और जनपद में जिला अधिकारी ने स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किए हैं मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी को

देखते हुए छात्र, छात्राओं व नोनिहालो की सुरक्षा के मध्यनजर अनुराधा पाल जिलाधिकारी/अध्यक्ष,आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 03 अगस्त को जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में, कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। यह जानकारी देते हुए उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। बागेश्वर न्यूज़




