Uttarakhand city news जीरो टॉलरेंस के प्रशासन की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रतिबद्धता दोहराए जाने के बावजूद भी अभी भी लोग भ्रष्टाचार में लिफ्ट नजर आ रहे हैं बुधवार को एक बार फिर विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है सतर्कता सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा अभियुक्त राखी सैनी, सुपरवाईजर, कार्यालय बाल विकास अधिकारी, रुड़की ग्रामीण द्वितीय हरिद्वार को शिकायतकर्ता सपना कश्यप, आंगनबाड़ी सहायिका केन्द्र नम्बर 7 भौरी रुड़की, ग्रामीण द्वितीय से उसके प्रमोशन हेतु 50,000/- रुपये उत्कोच धनराशि ग्रहण करते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया ।
उक्त संबंध में थाना सतर्कता सैक्टर देहरादून में मु0अ0सं0-6/2026 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशो0अधि0 2018) बनाम सुपरवाईजर राखी सैनी, कार्यालय बाल विकास अधिकारी रुड़की ग्रामीण द्वितीय हरिद्वार पंजीकृत किया गया। विजिलेंस टीम पकड़ी गई राखी के निवास पर भी जांच पड़ताल में जुटी हुई है।




