अल्मोड़ा

(शुभकामनाएं) CM धामी ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी की प्रदेशवासियों को दी शुभकामना. Uttrakhand city news की तरफ से आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं ।।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन संपूर्ण मानव जाति को अधर्म, अन्याय एवं अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के जीवन चरित्र और संदेशों से हमें सत्य, प्रेम, त्याग, शांति, सेवा भाव और सद्भावना की भी प्रेरणा मिलती है।

उत्तराखंड सिटी न्यूज़ की तरफ से सभी पाठकगणो. विज्ञापन दाताओं . इष्ट मित्रों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं-: ओ पी अग्निहोत्री
समाचार संपादक

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) बिंदुखत्ता वन अधिकार समिति ने, चीफ सेक्रेटरी के नाम दिया ज्ञापन राजस्व ग्राम की अधिसूचना जारी करने की करी मांग ।।

वे मानवता के सच्चे संरक्षक और मार्गदर्शक है। उनके श्रीमुख से निकले वाक्य आज गीता के रूप में हमें प्रेरित करते हैं। उन्होने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने मनुष्य को निष्काम कर्म के लिए सदैव समर्पित रहने, दीन-दुखियों एवं समाज के उपेक्षित वर्ग के कल्याण का भी संदेश दिया। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में भक्ति, ज्ञान, योग व कर्म का जो संदेश दिया है, वह आज भी प्रासंगिक है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से भगवान श्री कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में प्रेम, भाईचारे व समरसता की भावना को बढ़ावा देकर प्रदेश के विकास में भागीदार बनने का भी आहवान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ मिले महाराज से कहीं यह बात।।

पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। श्री भट्ट ने कहा है कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन संपूर्ण मानव जाति को अधर्म, अन्याय एवं अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के जीवन चरित्र और संदेशों से हमें सत्य, प्रेम, त्याग, शांति, सेवा भाव और सद्भावना की भी प्रेरणा मिलती है। वे मानवता के सच्चे संरक्षक और मार्गदर्शक है। उनके श्रीमुख से निकले वाक्य आज गीता के रूप में हमें प्रेरित करते हैं। उन्होने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने मनुष्य को निष्काम कर्म के लिए सदैव समर्पित रहने, दीन-दुखियों एवं समाज के उपेक्षित वर्ग के कल्याण का भी संदेश दिया है। उन्होंने पुनः देश व प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई व शुभकामनाएं दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) समीक्षा बैठक में सचिव खनन और परिवहन ने दिए यह अहम निर्देश ।।

Ad
To Top