उत्तर प्रदेश

विश्वास तो करना पड़ेगा, SDRF ने दिया नया जीवनदान, खाई में गिरे वाहन को देखकर तो नहीं थी बचने की उम्मीद, देखिए वीडियो ।।

विश्वास करिए जितना बडी यह घटना हुई उससे अंदाजा साफ लगाया जा सकता है कि मारने वाले से बचाने वाला है होता है चकराता क्षेत्र में इस घटना पर मौके पर, SDRF ने चालक का रेस्क्यू कर उसे नई जिंदगी दी है।


घटना शनिवार की है जब थाना चकराता द्वारा, SDRF को सूचित किया गया की एक पिकअप वाहन चकराता, सरला छानी क्षेत्र में खाई में गिर गया है जिस पर रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी भरत के साथ रेस्क्यू उपकरण सहित घटनास्थल पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य प्रारंभ किया।
घटनास्थल पर पहुंचकर देख़ा गया की एक पिकअप वाहन गहरी खाई में गिरा हुआ है। स्थानीय लोगो से पता चला की पिकअप वाहन में एक ही व्यक्ति हैं, जो वाहन चालक है। वाहन जनपद उत्तरकाशी आराकोट से जनपद देहरादून त्यूणी जा रहा था। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गहरी खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति को वाहन से बाहर निकाला व मौके पर ही घायल व्यक्ति को फर्स्ट ऐड दिया गया। प्राथमिक उपचार के उपरांत व्यक्ति को खाई से रेस्क्यू कर अग्रिम उपचार हेतु 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया घायल की पहचान
रमेश वर्मा पुत्र धर्मदास के रूप मे हुई। देहरादून न्यूज़

यह भी पढ़ें 👉  (दुखद)उत्तराखंड पुलिस परिवार के लिए दुखद खबर, मुख्य आरक्षी का निधन ।


रेस्क्यू टीम में मुख्य आरक्षी भारत, विकेश, वीरेन्द, वेद प्रकाश, मन्नू धीमान, नीरज काम्बोज आदि थे।

Ad Ad
To Top