उत्तराखण्ड

द्वाराहाट क्षेत्र में भालू का हमला, दो महिलाएं घायल


द्वाराहाट क्षेत्र में भालू का हमला, दो महिलाएं घायल

अल्मोड़ा। द्वाराहाट वन क्षेत्र अंतर्गत रामपुर जमड़िया क्षेत्र में जंगल से घास लेने गई दो महिलाओं पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे दोनों महिलाएं घायल हो गईं। घटना की सूचना आज प्रातः दूरभाष के माध्यम से गुरुवार को वन विभाग को प्राप्त हुई।

घायल महिलाओं की पहचान चम्पा देवी पत्नी मुकेश गिरी, निवासी ग्राम चौकोड़ी रामपुर, जिला अल्मोड़ा तथा गीता देवी पत्नी मोहन सिंह, निवासी ग्राम जमड़िया रामपुर, जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) रानी बाग नैनीताल रोपवे निर्माण. अब यह बजट हुआ स्वीकृत ।।

सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी द्वाराहाट के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का निरीक्षण किया। प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा/रानीखेत भी मौके पर पहुंचे तथा घायलों की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा पीड़ित महिलाओं के परिजनों से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) यहां उप निरीक्षकों के बड़े तबादले ।।

वन विभाग द्वारा आंशिक रूप से घायल महिला को ₹20,000 तथा गंभीर रूप से घायल महिला को ₹30,000 की धनराशि तत्काल आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की गई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल महिलाओं को बेस अस्पताल, अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया है।

वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में विभागीय टीम द्वारा सघन गश्त की जा रही है। साथ ही अनावश्यक झाड़ियों का कटान एवं नियंत्रित फुकान किया जा रहा है। वन विभाग द्वारा क्षेत्रवासियों को मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव हेतु जागरूक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) दो दिन बरसात और हिमपात, यहां कोहरा भी ।।

वन विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को अकेला न छोड़ें। महिलाएं जंगल में घास या लकड़ी लेने अकेले न जाएं तथा समूह में ही जंगल जाएं। किसी भी वन्यजीव की गतिविधि या मानव-वन्यजीव संघर्ष की सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1800-890-9715 पर दें।


Ad Ad
To Top