उत्तराखण्ड

(बागेश्वर)वर्षों पुरानी समस्या का होगा स्थायी समाधान, कुंती नाले के सुरक्षात्मक कार्यों को ₹4.62 करोड़ स्वीकृत ।।

बागेश्वर,
वर्षों पुरानी समस्या का होगा स्थायी समाधान, कुंती नाले के सुरक्षात्मक कार्यों को ₹4.62 करोड़ स्वीकृत

मंडलसेरा क्षेत्र में कुंती नाले से होने वाले जलभराव एवं भू-कटाव की वर्षों पुरानी समस्या के स्थायी समाधान हेतु शासन द्वारा ₹4.62 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

अधिशासी अभियंता सिंचाई हामिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन की अध्यक्षता में गठित कार्यकरणी समिति की बैठक में आपदा न्यूनीकरण मद के अंतर्गत कुंती नाले में सुरक्षा दीवार निर्माण एवं अन्य सुरक्षात्मक कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) नैनीताल और मसूरी पर फोकस उच्च स्तरीय बैठक।।

उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान तेज बहाव के कारण नाले से भारी मात्रा में मलबा एवं पत्थर बहकर समीपवर्ती आवासीय क्षेत्रों तक पहुंच जाते हैं, जिससे घरों को क्षति एवं स्थानीय नागरिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने से इस समस्या पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (हल्द्वानी)चंदन हॉस्पिटल प्रकरण, डीएम ने जांच समिति का किया गठन ।।

कार्य हेतु निविदा प्रक्रिया अधीक्षण अभियंता, सिंचाई कार्यमंडल अल्मोड़ा कार्यालय के माध्यम से संपादित की जाएगी तथा प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(नैनीताल)पीपल पोखरा–पनियाली में आदमखोर का आतंक: डीएम के सख्त निर्देश, रिपोर्ट तलब

योजना के क्रियान्वयन से मंडलसेरा क्षेत्र में जलभराव एवं भू-कटाव की समस्या से राहत मिलेगी तथा आवासीय क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

Ad
To Top