उत्तराखण्ड

(बागेश्वर)बालमित्र थाने का प्रयोग हुआ सफल,बच्चा सकुशल पहुंचा अपने परिवार के बीच,परिवार ने पुलिस का जताया आभार,

कोतवाली पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर नाबालिग बच्चे को सकुशल परिजनों को किया सुपुर्द।

बागेश्वर
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की पहल अब धीरे-धीरे कारगर साबित होती जा रही है यहां बालमित्र थाने में आकर बच्चा खेल खिलौने के बीच में इस तरह मसगुल हुआ कि उसे अपना परिवार याद आया और उसने पुलिस को सही जानकारी देते हुए घर का पता बताया जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली एवं उस बच्चे को सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द किया।
शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को डीसीआर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की कंट्रीवाइड स्कूल के पास एक 06 साल का बच्चा अकेले घूम रहा है। इस सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जगदीश सिंह ढकरियाल, के दिशा निर्देशन में चीता मोबाइल टीम ने शीघ्र ही कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा के पास बच्चे की ढूंढ-खोज कर सुरक्षा की दृष्टि से बच्चे को संरक्षण में लिया । बच्चे को बालमित्र थाने लाया गया तथा वहां पर उसे खेलने के लिए खिलौन आदि देकर परिजनों के सम्बन्ध में जानकारी की गई। बच्चे द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल परिजनों के सम्बन्ध में मालुमात कर उनसे सम्पर्क किया गया और बालक हिमांशु को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया।
बच्चे के सकुशल मिलने पर माता-पिता द्वारा कोतवाली पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
चीता मोबाइल टीम मे आरक्षी मनोज देवड़ी, तारा भाकुनी आदि थे।

Ad Ad
To Top