मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन पर देशभर से शुभकामनाएँ का तांता लगा।
देहरादून।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित देशभर के अनेक वरिष्ठ नेताओं ने बधाई संदेश भेजे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि धामी जी उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी शुभकामनाएँ दीं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय सहित कई सांसदों और राज्यपालों ने भी धामी को जन्मदिन की बधाई प्रेषित की।

