उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून)सीएम धामी ने की जी.एस.टी. एवं स्वदेशी जागरूकता अभियान की समीक्षा ।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश में चल रहे जी.एस.टी. एवं स्वदेशी जागरूकता अभियान की समीक्षा बैठक की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 सितंबर से लागू हुई जी.एस.टी. की नई दरें प्रदेश की अर्थव्यवस्था और स्थानीय उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण कदम है। इसका सीधा लाभ अब जनता को मिलने लगा है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि जनजागरूकता गतिविधियों को और अधिक व्यापक और प्रभावी बनाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग) देहरादून. हरिद्वार.ऋषिकेश. से 6 पूजा स्पेशल ट्रेन, देखें लिस्ट ।।

मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाएँ और ग्राम सभाओं, नगर निकायों के हर छोटे बड़े कारोबारी तक पहुंचे। उन्होंने कहा इस अभियान के माध्यम से हमने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के क्षेत्र में भी क्रांति लाने का काम करना है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जनपदों में बरसात और हिमपात।।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी अभियान से हमारे स्थानीय उत्पादों की खरीदारी बढ़ेगी एवं राज्य एवं देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देकर ही हम आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के सपने को साकार कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दें, ताकि प्रदेश और देश आगे बढ़ सके। मुख्यमंत्री ने कहा आगे आने वाले त्योहारों में भी हमने स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी को बढ़ावा देना है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) विकास कार्य की गुणवत्ता पर गिरी गाज,DM ने ग्राम प्रधान को किया निलंबित

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ( वर्चुअल), कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, विधायक श्रीमती रेणु बिष्ट एवं अन्य जनप्रतिनिधि वर्चुअल मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad
To Top