Uttarakhand city news.com
कार्यालय-जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, उत्तरकाशी।
संख्या-1179/13-आ०प्र०/2024-25
दिनांक 2 फबबदरी 2025 मार्च
सेवा में,
1 समस्त आई०आर०एस० नामित अधिकारीगण, जनपद उत्तरकाशी।
- समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण, जनपद उत्तरकाशी।
3 कमान अधिकारी 72 आर०सी०सी०/1442 बी०सी०सी०, सीमा सड़क संगठन, उत्तरकाशी।
- अधीक्षण अभियन्ता, छटवों वृत्त लो०नि०वि०, उत्तरकाशी।
- समस्त प्रभागीय वनाधिकारी/उप निदेशक, जनपद उत्तरकाशी।
- उप जिलाधिकारी, डुण्डा/बडकोट/पुरोला/भटवाडी (दस्ती)

7 तहसीलदार, भटवाड़ी/डुण्डा/चिन्यालीसौड/बड़कोट/पुरोला/मोरी।
- थानाध्यक्ष, मनेरी/धरासू/बड़कोट/पुरोला।
विषयः-वर्षा/बर्फवारी एवं हिमस्खलन की सम्भावना के दृष्टिगत सावधानी बरतने के साथ कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने सम्बन्धी।

उपर्युक्त विषयक सचिव, उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के पत्र संख्या-130/USDMA दिनांक 01.03.2025 व मौसम विभाग द्वारा दिनांक 02.03.2025 को दोपहर 1:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 03 एवं 04 मार्च, 2025 को जनपद में कहीं-कहीं वर्षा एवं 3000 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले स्थानों में बर्फबारी की सम्भावना व्यक्त की गयी है। जिस कारण जनपद के बर्फबारी वाले स्थानों में हिमस्खलन होने के साथ-साथ जन-जीवन प्रभावित होने की सम्भावना है। उक्त के दृष्टिगत निम्नलिखित बिन्दुओं पर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
1.
प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखते हुए सावधानी, सुरक्षा एवं आवागमन में नियंत्रण बरता जाय।
2 किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं की तत्काल आदान-प्रदान किया जाय।
- समस्त विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों अपने मुख्यालय पर उपस्थित रहे एवं अपना मोबाईल फोन किसी भी स्थिति में बन्द नहीं रखेगें ।
- कमाण्डर सीमा सड़क संगठन/अधि०अभि० राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड, बडकोट/अधि० अभि०, लो०नि०वि०, भटवाडी/उत्तरकाशी/बडकोट/पुरोला/पी०एम०जी०एस० वाई आदि द्वारा अपने नियंत्रणाधीन मोटर मार्गों जो बर्फबारी के कारण बाधित होने की स्थिति में मार्ग को तत्काल सुचारू करवाना सुनिश्चित करें तथा मार्गों के संवेदनशील स्थालों पर पर्याप्त मात्रा में मशीनरी / मजदूरों की तैनाती करें।
5 पूर्व में जिन स्थानों पर हिमस्खलन हुआ में सावधानी बरती जाय। आम जनमानस को हिमस्खलन/बर्फ गिरने की दशा में बर्फ वाले क्षेत्रों में अति आवश्यक होने पर ही आवागमन करने हेतु सचेत करें तथा विशेषकर हिमस्खलन वाले स्थानों में नहीं जाने के लिये सूचित करें। बर्फवारी/पाला पड़ने से प्रभावित होने वाले स्थानों यथा राडीटॉप / चौरंगी / सुक्की/हर्षिल/गंगोत्री / स्यानाचट्टी जानकीचट्टी आदि स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में चूना व नमक डालते हुये पर्याप्त मात्रा में मजदूर / मशीनरी की तैनाती करेंगे। मार्ग प्रभावित होने की स्थिति में पुलिस उक्त स्थानों पर यातायात नियंत्रित करेंगी।
- स्थानीय लोगों को ठंड से बचाव हेतु सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में अलाव की व्यवस्था तथा बेसहारा/बेघर लोगों हेतु रेनबसेरा में रहने की व्यवस्था की जाय। सुनिश्चित किया जाय कि शीतलहर/ठण्ड के कारण किसी प्रकार की जन-हानि न हो पाय।
- एस०डी०आर०एफ० / अग्निशमन विभाग / समस्त पुलिस चौकी थानें एवं तहसील आपदा प्रबन्धन उपकरणों एवं पुलिस वायलेस सेटों को कार्यशील स्थिति में रखते हुए सर्तक रहेंगे।
क्रमशः 2
2
- जनपद अन्तर्गत समस्त राजस्व उप निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी अपने कार्यक्षेत्र में ही प्रवास करना सुनिश्चित करेंगे।
- समस्त सम्बन्धित अधिकारी / कर्मचारी एवं खोज-बचाव दल किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र, (कन्ट्रोल रूम) के दूरभाष नम्बर-1374-222722, 222126, 1077 (Toll free), Mobile- 7500337269, 7310913129 (Airtel) पर तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करायेंगे।
- जनपद में मुख्य मोटर मार्गो पर स्थित पुलिस बैरियर से रात्रि में एम्बुलेंस, बीमारी, आपातकालीन सेवा वाहन, सैन्य/अर्द्धसैन्य बलों के वाहनों के आवागमन को छोड़कर अन्य समस्त वाहनों का परिवहन / आवागमन सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार प्रतिबन्धित किया जाय।
- वर्षा/बर्फवारी दौरान जनपद में आये पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर रूकने हेतु सूचित करें तथा उच्च हिमालय क्षेत्र में ट्रैकिंग की अनुमति प्रदान न की जाय।
12 विद्युत/पेयजल आदि आवश्यक सेवाओं के विभाग सर्तक रहते हुये बाधित सेवाओं के तत्काल सुचारू करना सुनिश्चित करेंगे।
- विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी बरती जायें।
- जिला सूचना अधिकारी उक्त मौसम पूर्वानुमान की सूचना को आम जनमानस तथा दृश्य एवं प्रिन्ट मीडिया से प्रसारित करना सुनिश्चित करें।
- आपदा प्रबन्धन आई०आर०एस० प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी सतर्क रहते हुए हाई अलर्ट पर रहेंगे।
उपरोक्त निर्देशों का करना सुनिश्चित किया जाय।
अपर जिलाधिकारी,
उत्तरकाशी। 202/0425
प्रतिलिपि-
निम्नाकिंत की सेवा में उपरोक्तानुसार सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित। कमाण्डेट, आई०टी०बी०पी०, 12 वी वाहिनी, मातली/35 वी वाहिनी महिडाण्डा, उत्तरकाशी। 1.
- कमान अधिकारी, 14 आर०आर०, सेना हर्षिल, उत्तरकाशी।
- कमाण्डर, 36 बी०आर०टी०एफ. सीमा सडक संगठन्, उत4. ्तरकाशी।
- पुलिस अधीक्षक, उत्तरकाशी।
- समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत, जनपद उत्तरकाशी।
6 राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, सचिवालय परिसर, देहरादून।
7 जिलाधिकारी महोदय के संज्ञानार्थ प्रेषित।
अपर जिलाधिकारी, उत्तरकाशी।
