उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून) इन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव ।।

देहरादून

राज्य सरकार ने बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के तीन अधिकारियों के दायित्वों में मामूली बदलाव किया है। आदेश के अनुसार आयुक्त आबकारी एचसी सेमवाल को आयुक्त खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग)काठगोदाम से चलेगी लंबी दूरी की होली स्पेशल ट्रेन।।

निकिता खंडेलवाल से निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) का कार्यभार वापस लेकर आईएएस गौरव कुमार को यह दायित्व सौंपा गया है, जो अपर सचिव शहरी विकास और निदेशक शहरी विकास निदेशालय भी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बरसात और हिमपात से बढ़ेगी ठंड ।।

इस माह के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे आईएएस सेमवाल को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति का अतिरिक्त कार्यभार सौंपे जाने से सरकार द्वारा उन्हें सेवा विस्तार दिए जाने की अटकलों को बल मिला है।

Ad Ad
To Top