उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून) सीएम आज जाएंगे दिल्ली, कैबिनेट विस्तार की संभावना ।।

Uttarakhand city news Dehradun उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज, सीएम धामी आज हो रहे दिल्ली रवाना

देहरादून: उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार को लेकर चल रही चर्चाओं और अटकलों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। सीएम धामी पहले प्राइवेट प्लेन से उड़ीसा जाएंगे, जहां वह करीब दो घंटे एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर में उनका दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)होगी नई नियुक्तियां.सुधरेंगी स्वास्थ्य सेवाएं ।।

बीते दिनों सीएम धामी ने साफ किया था कि उनका दौरा पूर्व निर्धारित और निजी कार्यक्रमों से जुड़ा था। लेकिन सियासी गलियारों में इसे उत्तराखंड भाजपा में बड़े फेरबदल की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की विदाई के साथ इस बदलाव की शुरुआत होगी।

To Top
-->